Maiya Samman Yojana मंईयां सम्मान योजना: झारखंड में महिलाओं को जल्द मिलेंगे 5000 रुपये, फौरन चेक करें अपना नाम

Maiya Samman Yojana: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार जल्द ही महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य में महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना चलाई जा रही है। इस योजना में हर महीने पात्र महिलाओंको 2500 रुपये दिए जाते हैं। इस बार दो किस्तों में महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे
सरकार चाहती है कि त्योहार से पहले महिलाओं को यह आर्थिक मदद मिल जाए ताकि वे खुशी-खुशी पर्व मना सकें। हालांकि सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह तक यह राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर होने की संभावना है।

Maiya Samman Yojana 13th Installment Date
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक सभी महिलाओं को 12वीं किस्त का पैसा पहले ही उनके खातों में भेजा जा चुका है। अब सरकार ने 13वीं किस्त की तैयारी पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स और अधिका
13वीं किस्त इस दिन होगी जारी
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार ने 12वीं किस्त का पैसा पहले ही लाभार्थियों के खातों में जमा कर दिया है। अब महिलाओं को 13वीं किस्त का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार यह राशि करम पर्व के दौरान महिलाओं के खातों में जारी की जाएगी।
इस बार भी सरकार ₹2500 की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेगी। हालांकि, किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनके बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय है। इसलिए यह जरूरी है कि महिलाएं पहले से ही अपना बैंक खाता और डीबीटी की स्थिति चेक कर लें।